पंजीकृत श्रमिकों को ई-रिक्श क्रय करने दी जाएगी अनुदान राशि

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। श्रम पदाधिकारी सिवनी द्वारा बताया गया कि म०प्र० भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अतर्गत पंजीकृत श्रमिकों हेतु भवन एवं अन्य सनिर्माण ई स्कूटर हेतु अनुदान योजना 2024 प्रकाशित की गई है।

इस योजना का उद्देश्य पंजीकृत भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिको को उनके कार्यस्थल तक आवागमन हेतु ई स्कूटर वाहन क्रय करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना अंतर्गत हितलाभ हेतु म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक वास्तविकता में निर्माण श्रमिक होना चाहिए।

उनका 05 वर्ष तक सतत् रूप से वैद्य पंजीयन होना चाहिए। आवेदक द्वारा ई स्कूटर क्रय कर मंडल के पोर्टल पर अनुदान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिला श्रम कार्यालय में संपर्क करें।