उपसंचालक सामाजिक न्‍याय विभाग बीरेश सिंह बघेल, को दी गई भावभीनी विदाई

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग के श्री बीरेश सिंह बघेल को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। श्री बीरेश सिंह बघेल ने 20 नवंबर 1990 परिवीक्षा अधिकारी के पद पर शासकीय सुधारालय सिवनी में अपनी सेवाएं शुरू की थी। 30 जून 2024 को सिवनी से सेवानिवृत्त हुये। राशि लॉन में आयोजित विदाई समारोह में श्री अजीता सिंह बघेल पत्नि, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह जीजाजी, रीवा(गोविंदगढ़), श्री प्रवीण सिंह छोटे भाई उमरिया, देवेश सिंह छोटे भाई अनुपपुर (शहडोल), श्री आर्यमन सिंह पुत्र, कु. वैष्णवी सिंह पुत्री शामिल हुये।

विदाई समारोह में विजय नवजीवन पवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि सरकारी गतिविधियों के कारण शासकीय व्यक्ति अपनी व्यस्तता के चलते सामाजिक एवं रूचि की गतिविधियो में इच्छा होते हुये भी अनेकों बार शामिल नहीं हो पाता है, सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना योगदान देवें। उन्होंने श्री बघेल और उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खण्डायत ने कहा कि सेवा निवृत्ति एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कर्मचारी जिस दिन नौकरी में आता है, उसी दिन उसकी सेवानिवृत्ति होने की तिथि भी निश्चित हो जाती है। सेवा काल में कर्मचारी सीमित दायित्वों में बंधा रहता है, सेवानिवृत्ति के बाद घर परिवार के साथ ही समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

सुश्री मेघा शर्मा अनुवभागीय ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है। सरकारी सेवक के जीवन में सेवानिवृत्ति का दिन भी महत्वपूर्ण होता है, व्यक्ति को इसे भी आनंद के रूप में लेना चाहिऐं।

श्री एस.आर. मरावी जिला योजना अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों/ कर्मचारियों का आना जाना लगा रहाता है परंतु कुछ अधिकारी कर्मचारी ऐसे भी होते है जो अपना कार्य की बदौलत छाप छोड जाते है जिसे लोग भूल नहीं पाते है। उन्होने कहा कि श्री बघेल का व्यक्तित्व सरल व सहयोगी के रूप में रहा है इनसे हमेशा हमें कुछ न कुछ सीखने को मिला है। विदाई दुखद होती है परंतु हर कर्मचारी को एक दिन इसका सामना करना पड़ता है।

विदाई समारोह में श्री विजय नवजीवन पवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी, सुश्री सुनीता खण्ड़ायत अपर कलेक्टर सिवनी, सुश्री मेधा शर्मा अनुविभागीय अधिकारी सिवनी, सुश्री रेखा देषमुख डिप्टी कलेक्टर सिवनी, श्री एस.आर. मरावी जिला योजना अधिकारी, डॉ. जे.पी.एस. ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. विनोद नावकर सिविल सर्जन सिवनी, श्री आर.एस. उइके महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग सिवनी, श्री राजेश लिल्हारे सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं दिव्यांग पुर्नवास के अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही साथ अशासकीय संस्था- श्री अरविंद सिंह, राजपूत समाज सिवनी, श्री सुंदरलाल बघेल, गायत्री परिवार, ब्र.कु. गीता दीदी ब्रम्हकुमारी संस्थान एवं दीपक सिंगोतिया, न्यु अभिनय प्रयास, धनेन्द्र हनवत, नशामुक्ति संगठन एवं अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। श्री संदीप मिश्रा, बरघाट द्वारा मंच संचालन किया गया।