नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री विजय नवजीवन पवार के मार्गदर्शन में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर में ‘‘विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’’ देशव्यापी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त प्रातः 9 बजे  शुक्रवारी चौक सिवनी में किया गया।

नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर श्री संदीप परते प्रभारी उपसंचालक प्रशा. सामाजिक न्याय विभाग को नोडल अधिकारी ने भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्त भारत अभियान के बैनर को भी प्रदर्शित करते हुये शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रभारी उपसंचालक द्वारा बताया गया कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तर पर शुक्रवारी चौक में सामाजिक न्याय के कलापथ दल के प्रमुख कलाकार श्री रोमन मरावी एवं उनके साथियों द्वारा गीत संगीत के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ ही श्री सौरभ शुक्ला जनअभियान परिषद सिवनी, ब्रम्हकुमारी से बी.के. गीता दीद एवं उनके साथीगण, सार्थक पहल समाज कल्याण संस्थान सिवनी से श्री प्रज्ञेश श्रीवास्तव, श्री रौनक श्रीवास्तव, श्री अंकित ठाकुर, श्री रोहित सनोडिया, श्री सौरभ श्रीवास्तव, श्री मुकेश सनोडिया, श्री शिवम यादव, न्यू अभियनव प्रयास संस्था के कार्यकर्ता तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।