सांसद गणेश सिंह ओबीसी कमेटी के चेयरमेन नियुक्त

(ब्यूरो कार्यालय)

नई दिल्ली (साई)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा ओबीसी के कल्याण हेतू बनाई गई पार्लियामेंट्री कमेटी कमेटी ऑन वेलफेयर ऑफ अदर बैकवर्ड क्लासेज का चेयरमेन भाजपा के वरिष्ठ सासंद, गणेश सिंह को नियुक्त किया गया।

गणेश सिंह बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक भी है यह न केवल सतना लोकसभा क्षेत्र बल्कि ओबीसी एसोसिएशन का संरक्षक होने के नाते पूरा ओबीसी एसोसिएशन कोल इंडिया परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है गणेश सिंह को बधाई और चेयरमैन के रुप में उज्जवल कार्यकाल हेतू ओबीसी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह, राष्ट्रीय महासचिव जयबहादुर सिंह यादव, एस.ई.सी.एल बिलासपुर जोन छत्तीसगढ़ के प्रभारी ताराचंद यादव , एस.ई.सी.एल.बिलासपुर जोन छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार चंद्रा ,एस.ई.सी.एल.बिलासपुर जोन महासचिव मंगला सिंह यादव बिलासपुर मुख्यालय अध्यक्ष कांता प्रसाद पटेल महामंत्री संजय कुमार साहू, रायगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष डमरु धर चंद्रा महामंत्री पुरसेट, कोरबा क्षेत्र अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, महामंत्री बाबुलाल कुसमुंडा क्षेत्र अध्यक्ष मोरध्वर्ज भार्गव महामंत्री मुकेश कुमार, दीपिका क्षेत्र अध्यक्ष मो अजीजी महामंत्री अशोक यादव, भटगांव क्षेत्र अध्यक्ष राजेश कुमार महामंत्री अशोक सिंह, बिश्रामपुर क्षेत्र अध्यक्ष जयनंदन यादव महामंत्री प्रभाकर जायसवाल, बैकुंठपुर क्षेत्र अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव महामंत्री अब्दुल रौशन, हसदेव क्षेत्र अध्यक्ष प्रभु कुमार महामंत्री सुदामा यादव, जमुना कोतमा अध्यक्ष हरबंस पटेल ,महामंत्री रामगोपाल केंवट, सोहागपुर अध्यक्ष राकेश राय महामंत्री विजय कुमार मोर्या एंव अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी यह जानकारी बैकवर्ड क्लास (ओबीसी)कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन एस.ई.सी.एल बिलासपुर जोन छत्तीसगढ़ के क्रेन्दीय महासचिव मंगला सिंह यादव ने दी।

वरिष्ठ लोकसभा सांसद श्री गणेश सिंह को ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर आल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सूर्यवंशी ने बधाई दी है एवं बधाई देने वालों में पुरुषोत्तम यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, पप्पू यादव मंडल अध्यक्ष भोपाल, सुरेश मौर्य सचिव तथा विजय यादव उप मंडल सचिव शामिल हैं।