स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया पूरे बरेला ग्राम का सर्वे

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। ग्राम बरेला BHC- बरेला PHC- दिनांक 25 सितम्बर 2024 को प्रकाशित पत्रिका अख़बार में सिवनी जिले की हैडलाइन  “बरेला गांव में एक ही दिन में तीन मौत से दहशत में ग्रामीण” छपी खबर की पुष्टि करते हुए जिला एवं विकासखंड घंसौर स्वास्थ्य की टीम द्वारा पुरे बरेला ग्राम का सर्वे किया गया और पाया गया की गांव में एक ही दिन 24 /09 /2024  में 4 लोगो की मृत्यु हुई है जिनमे सभी की मृत्यु का अलग अलग कारण है

1 डब्बल यादव पुरुष /80 वर्ष ,काफी दिनों से वृद्धावस्था एवं पेशाब में रूकावट की समस्या से  परेशान थे दिनांक 13/09/2024 को नेशनल हॉस्पिटल जबलपुर में आपरेशन हुआ. आपरेशन के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने से घरवाले 21/09/2024 को घर वापस ले आए, इसी कारणवश उनकी मृत्यु हुई। मृत्यु दिनांक 23 . 09 . 2024

2 नवजात शिशु , ऑफ़ सावित्री /कृष्ण कुमार चौधरी को जननी वाहन द्वारा दिनांक 21 . 09 . 2024 को रात 10 बजे घंसौर chc ले जाया गया था जिसका प्रसव 22  . 09 . 2024 को सुबह 10 . 30 में सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव पश्चात् 22. 09 . 2024 को 1 घंटे पश्चात् शिशु की मृत्यु हो गयी।

3 चित्रांश /सुधीर डेहरिया उम्र 16 वर्ष जिसको सिकल सेल की शिकायत थी और उसका इलाज जबलपुर में काफी समय से चल रहा था। शालेय स्वास्थ्य परीक्षण में भी बच्चा शाला मेंअनुपस्थित था ,जो की अनामिका कॉवेन्ट स्कूल घंसौर में पढता था। जबलपुर में इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हुई। दिनांक 18 . 09 . 2024 को स्वास्थ्य खराब होने पर  जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

4 सोनाक्षी पिता सुखचैन नायक उम्र 2 1 /2 वर्ष ,पिता द्वारा प्राप्त जानकरी अनुसार सोनाक्षी को बुखार होने पर गोरखपुर में डॉ राठौर को दिखाया गया जहा खून की जाँच उपरांत बच्ची को टाइफाइड होना बताया गया ,वहा से आराम ना मिलने पर जबलपुर रेफेर करने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मृत्यु हो गयी। मृत्यु दिनांक 23/09/2024 सोनाक्षी का 4 वर्षीय भाई वर्तमान में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत है अभी जांच की रिपोर्ट अप्राप्त है।

संयोगवश ये सभी मृत्यु 1 -2 दिन के अंदर में होने से ग्रामीण जन परेशान हो गए ,साथ ही बरेला ग्राम में बने उप स्वास्थय केंद्र में बने क्वाटर में anm निवासरत है जो 24 घंटे अपनी सेवाएं देती है ,वर्तमान में उनको भी टाइफाइड हो जाने से अस्वस्थ्य है। किन्तु चिकित्सा सेवाओं में कोई कमी नहीं है ,उक्त ग्राम में cho सुपरवाइजर ,आशा आशा कार्यकर्त्ता के द्वारा सर्वे किया जा रहा है जिसमे सभी प्रकार के बुखार सर्दी खासी एवं अन्य लक्षण के मरीजों की जाँच भी की जा रही है। दिनांक 25-09-2024 को 286घरों का सर्वे किया गया है जिसमे बुखार के  13 मरीज मिले जिनका RDT मलेरिया टेस्ट किया गया जो सभी नेगेटिव है। बरेला ग्राम की कुल जनसँख्या 1780 है जिसमे घरो की कुल संख्या 311 है।दिनांक 26/09/2024 को बाकी घरों का सर्वे किया  जिसमें 02 बुखार के मरीज मिले RDT किट से जांच होने पर मलेरिया नेगेटिव आया ग्राम मे स्वास्थ्य टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है। अखबार में प्रकाशित खबर पूर्णत:  निराधार है जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच उपरांत की गयी हैं।