(रश्मि कुलश्रेष्ठ)
नई दिल्ली (साई)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपनी द्विपक्षीय राजकीय यात्रा के पहले चरण में कल, 6 अप्रैल 2025 को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुँचीं। यह पिछले 27 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली पुर्तगाल यात्रा है।
7 अप्रैल की सुबह राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने लिस्बन के ऐतिहासिक ‘प्राका डो इम्पीरियो‘ में गरिमापूर्ण समारोह के साथ किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
राष्ट्रपति ने सांता मारिया चर्च का दौरा किया और प्रसिद्ध पुर्तगाली कवि लुइस वाज़ डी कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त उन्होंने 16वीं शताब्दी की पुर्तगाली वास्तुकला का प्रतीक जेरोनिमोस मठ भी देखा।
इस अवसर पर भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकटों का विमोचन किया गया। इन डाक टिकटों में दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पोशाकों को दर्शाया गया है—भारत की कालबेलिया पोशाक और पुर्तगाल की वियाना डो कास्टेलो पोशाक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मु और राष्ट्रपति सूसा के बीच द्विपक्षीय बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी आयोजित हुई। इसमें दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को और गहरा करने तथा व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचार, अक्षय ऊर्जा, और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और पुर्तगाल के संबंध ऐतिहासिक हैं और समय के साथ एक आधुनिक, बहुआयामी तथा सशक्त साझेदारी के रूप में विकसित हो चुके हैं। उन्होंने इन संबंधों को और अधिक मजबूती देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक के उपरांत दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस बयान भी जारी किया।
राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। दैनिक हिन्द गजट के संपादक हैं, एवं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के लिए लेखन का कार्य करते हैं . . .
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.