अब पहले से फिट दिख रहे हैं ऋषि कपूर

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले काफी समय से अमेरिका में अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था, जिसके बाद वे पत्नी नीतू कपूर के साथ इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। उन्होंने सितंबर 2018 को ट्वीट कर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी, हालांकि तब उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा नहीं किया था।

ऋषि ने हाल ही में कैंसर का खुलासा किया था। अब ऋषि की नई फोटो सामने आई है जिसमें वो पहले से हेल्थी नजर आ रहे हैं।

दरअसल, लेखिका रश्म‍ि उदय सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के डिनर आउटिंग की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इसमें ऋषि के अलावा नीतू, उनकी बेटी रिद्ध‍िमा कपूर भी हैं।