विधान सभा उपाध्यक्ष आएंगी आज

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। विधान सभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे सोमवार को सिवनी में रहेंगी। मध्य प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे के प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम अनुसार सोमवार 01 जुलाई को सिवनी आएंगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी।

सुश्री हिना कावरे दोपहर 12ः00 बजे सिवनी पहुंचकर जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होगी तथा कार्यक्रम उपरांत दोपहर 01ः00 बजे जिला पंचायत जन प्रतिनिधियों से भेंट करेगी। उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे शाम 04ः00 बजे सिवनी से बालाघाट की प्रस्थान करेगी।