भाजपा सदस्यता की बैठक संपन्न

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भाजपा द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान भाजपा परिवार में नये सदस्यों को शामिल कर पार्टी के विस्तार का सुअवसर है।

उक्त आशय की बात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सदस्य अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा की संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया द्वारा कही गयी। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिये काम करती है। उन्होंने कहा हम सौभाग्यशाली हैं कि इस पुरातन वैचारिक परंपरा के हम संवाहक है। सदस्यता अभियान में जुटकर हम इस वैचारिक परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

श्री भदौरिया ने कहा कि चुनावों केे दौरान जिन मतदाताओं ने हमारी विचारधारा का समर्थन किया, उन्हें सदस्यता अभियान के जरिये जोड़ने का काम करें। जिन बूथों पर हम पिछडे हैं, उन बूथों को सदस्यता अभियान के माध्यम से मजबूत करना है।

इस बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, जिला उपाध्यक्ष ओम दुबे, संतोष अग्रवाल, आलोक दुबे, नगर सदस्यता प्रभारी विजय बघेल, और नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया।

उक्त बैठक में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और इसमें फिर से नये सदस्यों को जोड़ने का अभियान प्रारंभ हुआ है। उक्त अभियान 06 जुलाई को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंति से प्रारंभ होगा।

सदस्य प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि 06 जुलाई को नगर के 06 प्रमुख स्थानों से एक साथ सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जायेगा इस अभियान के को प्रारंभ करने के पूर्व स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा।