‘तनु वेड्स मनु’ की एक्ट्रेस Swara Bhasker का हुआ ब्रेकअप

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आजकल ब्रेकअप की खबरों में बनीं हुई हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड हिमांशू शर्मा (Himanshu Sharma) संग ब्रेकअप हो गया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने पांच साल बाद ब्रेकअप किया है। बताते चलें कि स्वरा भास्कर ने हिमांशू संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान 2016 में किया था।

बता दें कि स्वरा भास्कर आंनद एल राय की फिल्म तनु वेड्स मनुकी शूटिंग के चलते हिमांशू संग रिलेशनशिप में आई थीं। अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते एक-दूसरे से अलग कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का सैप्रेशन आपसी सहमति से हुआ है।

पिछले साल स्वरा यूरोपियन टूर पर थीं। इस दौरान उन्हें बॉयफ्रेंड हिमांशू संग एक तस्वीर साझा की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फोटो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा था कि जब आपकी गर्लफ्रेंड वेकेशन पर जाने की जिद करे और उसके बाद सेल्फी लेने के लिए भी आपको फोर्स करे। इसी के साथ उन्होंने बॉयफ्रेंड हिमांशू शर्मा को टैग भी किया था।

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई मुद्दों को लेकर भी वह अपने विचार काफी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कई बार आप लोगों ने ट्विटर पर उन्हें कुछ चीजों को लेकर ट्रोल होते देखा होगा लेकिन स्वरा हमेशा ही लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने वालों में गिनी जाती रही हैं। काम की बात करें तो स्वरा आखिरी बार फिल्म वीरे दी वेडिंगमें नजर आई थीं।