महिला मोर्चा की बैठक आज

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक बुधवार 10 जुलाई को दोपहर 02ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं सैनिक रक्षा सूत्र प्रभारी श्रीमती शबनम जफर खान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने एवं नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा की जाएगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चे की समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर द्वारा की गयी है।