राखी सावंत के भोजपुरी आइटम नंबर ने मचाया धमाल

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत अक्सर चर्चा में बनीं रहती हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में आइटम नंबर पेश किया है। राखी एक बार फिर चर्चा में हैं।

दरअसल उन्होंने एक भोजपुरी गाने में जमकर डांस किया। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे बहुत ही कम समय में 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा। भोजपुर सॉन्ग नवरत्न तेलमें राखी के साथ राजू सिंह माही भी मौजूद हैं।

राखी इस भोजपुरी सॉन्ग में एक देसी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने लहंगा-चोली पहनने के साथ ही ज्वैलरी भी पहन रखी है, जो कि एक अलग लुक दे रही है। इसके अलावा उनका मांग टीका, नेकलेस और हैवी ईयररिंग लुक को काफी आकर्षक बना रहा है। राखी के इस भोजपुरी गाने को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा, जबकि कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी।

राखी ने हाल में एक इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर किया है, जिसे कई लोगों ने लाइक किया है। इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए गाने नवरत्न तेल को यश म्यूजिक ने अपने चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में अनुज तिवारी और अल्का झा ने आवाज दी है। इसके साथ ही धीरज ठाकुर और विवेक ने मिलकर लिखा है। राखी सावंत का ये पूरा गाना इनडोर लोकेशन पर शूट हुआ है। ये भोजपुरी गाना फिल्म सबसे बड़ा चैंपियन का है जिसमें भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन और कनक पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म को अनिल काबरा और रेणुका सिंह ने डायरेक्ट किया है।