देखकर चौंक गईं देसी गर्ल
(ब्यूरो कार्यालय)
मुंबई (साई)। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज बर्थडे है। प्रियंका के इस स्पेशल डे पर सभी सेलेब्स ने उन्हें विश किया है और इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका को सरप्राइज मिलता है। इस वीडियो में प्रियंका को उनके बर्थडे पर सरप्राइज मिलता है, जिसे देख वो चौंक जाती हैं। प्रियंका का ये वीडियो उनके फैन क्लब ने शेयर किया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका किसी से बात कर रही होती हैं, लेकिन फिर तभी कुछ लोग केक लेकर और बर्थडे सॉन्ग गाते हुए आते हैं। प्रियंका ये सब देखकर चौंक जाती हैं। प्रियंका के फैन्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका को बर्थडे पर प्यारा मैसेज दिया है।
वैसे बता दें कि प्रियंका का ये बर्थडे बहुत खास है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला बर्थडे है।
खबर है कि परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा प्रियंका के बर्थडे के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि परिणीति ने बहन के बर्थडे के लिए अपनी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी‘ के प्रमोशन को स्किप कर दिया है।