बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 30 को

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से नटराज पेलेस में आयोजित किया गया है।

इसमें मुख्य अतिथि वरूण अम्बेडकर प्रदेश प्रभारी बसपा मध्यप्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा मध्यप्रदेश रहेगें, एवं विशेष अतिथि के रूप में डी.पी.चौधरी, इंजीनियर महेन्द्र, बालकिशन चौधरी, मुख्य जोन प्रभारीगण जबलपुर जोन, इंदरसिह उइके जोन प्रभारी जबलपुर रहेगें।

सम्मेलन में सभी से पहुँचने की अपील डोमन लाल अहरवार, लालसिंह नंदौरे जिला अध्यक्ष, बसपा सिवनी, उमाकांत बंदेवार, दिलीप सिसोदिया, मुन्ना लाल चौधरी, मोहन लाल मरार, अशोक डहेरिया, मनोहर डहेरिया, रवी मेश्राम, सुभाष चौधरी, सुरेश अहरवार, सतीश यादव, प्रेमचंद साहू, बबलू बंदेवार, अर्जुन यादव, चन्द्रशेखर गौतम, अशोक डहेरिया, गोविन्द सिंह ब्रम्हने, डॉ. एल.के.देशभरतार, बी.एल.मालाधारी, नंदू महोबिया, रामप्रसाद बारमाटे, किशोरी लाल भलावी आदि लोगो ने की है।