सांसद ने सड़क के लिए स्वीकृत कराए 90 लाख

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन के सघन प्रयासों के चलते एमपी आरडीसी द्वारा बरघाट से कन्हीवाड़ा, धारना से धर्म कुआं एवं कटंगी से वारासिवनी मार्ग के मरम्मती करण के लिए नब्बे लाख की स्वीकृति दे दी गई है।

इसके अनुसार प्रत्येक मार्ग के लिए 30 – 30 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही धर्म कुआं से धरना मार्ग का मरम्मती करण कार्य आज से प्रारंभ भी हो गया है। डॉक्टर बिसेन के इन प्रयासों के लिए क्षेत्र के लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों ही मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। किंतु पिछले लंबे समय से मार्ग के मरम्मती करण ना होने से ये तीनों ही मार्ग जर्जर अवस्था में पहुंच गए थे। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों क्षेत्र के लोगों ने सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन से मिलकर इस हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया था।

डॉक्टर बिसेन द्वारा क्षेत्र के लोगों की मांग पर एमपी आरडीसी के प्रबंधक से चर्चा की जाकर आवश्यक पत्राचार किया गया एवं इस मार्ग के शीध्र मरम्मती करण हेतु आवश्यक पहल करने के लिए कहा गया। उक्त तीनों मार्गों के लिए एमपी आरडीसी द्वारा ना सिर्फ नब्बे लाख की स्वीकृति दे दी गई बल्कि धारना से धर्मकुंआ मार्ग का मरम्मत का कार्य रविवार से प्रारंभ हो गया है। सासंद बिसेन के इन प्रयासों के लिए क्षेत्र के लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है।