खेत में मृत मिला युवक!

 

(ब्यूरो कार्यालय)

छपारा (साई)। समीपस्थ गांव माल्हनवाड़ा गांव के पास खेत में रविवार को युवक का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है। मृतक की शिनाख्त गहरानाला बंजर निवासी संतोष कुमरे (40) के रुप में हुई है।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लगभग सात आठ वर्षाे से अपनी बुआ मनिया बाई के यहां माल्हनवाड़ा में रहता था। मृतक की बुआ के बेटे सकरलाल ने पुलिस को जानकारी दी की 17 अगस्त की शाम को संतोष घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचा। अक्सर कई बार वह रात में खेत में ही रुक जाया करता था इसलिए घर वालों ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन शाम को गांव के शिवहरे नामक किसान ने उसे अपने खेत के बीचों बीच मृत पड़ा देखा जिसकी जानकारी उसने ग्राम वासियों, परिजनों व पुलिस को दी।

छपारा पुलिस ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। सोमवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक मानसिक बीमारी से ग्रसित था। अक्सर वह घर से बाहर रहता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक को खेत पर किसी जहरीले कीड़े काटा होगा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।