नवरात्रि पर्व पर हुआ अभिषेक एवं अनुष्ठान

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। शारदेय नवरात्रि पर्व के अवसर पर जैन समाज के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की शासनदेवी माँ पदमावती का नगर में अभिषेक एवं अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जहाँ माता का श्रंृगार किया वहीं दूसरी ओर पुरूष वर्ग ने नवरात्रि पर्व को 10 लक्षण पर्व की तरह भगवान पार्श्वनाथ के भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा कर मनाया।

गौरतलब है कि स्व.पं.मुन्ना लाल जैन न्याय शास्त्री द्वारा 70 वर्ष पूर्व अपने निवास पर माँ पद्मावती की स्थापना की गयी थी और आज भी उनके अनुष्ठान का यह क्रम निरंतर जारी है। भक्तों ने दूध, दही, घृत, चंदन एवं फलों के रसों से अभिषेक किया। वहीं दूसरी ओर 09 दिनों तक निरंतर यह क्रम जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में पवन दिवाकर, पारस जैन, मनीष जैन, प्रभात जैन, गुन्नू दिवाकर, अतुल जैन, सम्यक जैन, भूपेन्द्र जैन, सजल जैन, प्रसंग जैन, ऋषि जैन, रोहित चौधरी, शालू चौधरी, नितिन चौधरी, मनोज जैन सहित अनेक महिलाओं ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।