कार एक्सीडेंट में प्रदेश के चार नेशनल हॉकी खिलाडिय़ों की मौत

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

जबलपुर (साई)। जब वे अपने घरों से निकले तो इस बात भरोसा दिलाया था कि मैडल लेकर ही घर आएंगे। विजयी मुस्कान के साथ परिजनों ने उन्हें विदा किया था। लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। वे बीच सफर में ही दुनिया को अलविदा कह गए।

इटारसी से होशंगाबाद जा रहे आधा दर्जन से अधिक हॉकी खिलाड़ी कार हादसे का शिकार हो गए। जिनमें चार खिलाडिय़ों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसमें जबलपुर का भी एक होनहार नेशनल खिलाड़ी शामिल है। हॉकी प्लेयर आशीष लाल 16 वर्ष नेशनल प्लेयर था। वह भी हादसे का शिकार हो गया है। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। वहीं आयोजकों ने प्रतियोगिता को ही रद्द करने का फैसला लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटारसी से होशंगाबाद आ रहे 7 नेशनल हॉकी खिलाडिय़ों की कार हादसे का शिकार हो गई। जिस कारण से 4 खिलाडिय़ों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल खिलाडिय़ों को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ने भी हादसे के बाद ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।

प्राप्त जानकारी की अनुसार आशीष लाल 16 वर्षीय था जोकि एमपी एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षण ले रहा था। आशीष की मां भी हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है। बाई का बगीचा सीएमएस कंपाउंड निवासी हैं। अनुराग ने बताया कि रविवार को उनकी टीम के साथ ही आशीष लाल की टीम का मैच था। सोमवार को नागपुर एकेडमी के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में आशीष लाल को खेलना था। मुकाबला सुबह होना था उसमें शामिल होने के लिए एक कार में सात हॉकी खिलाड़ी सवार होकर इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे। तभी सड़क हादसे में चार खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई। जिसमें आशीष लाल भी था। पांच व अन्य खिलाड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबलपुर से आशीष लाल का परिवार शव लेने के लिए होशंगाबाद रवाना हो गया।