संसद की तरह है इस भारतीय प्राचीन मंदिर का डिजाइन

 

 

भारत देश में बहुत से रहस्य और चम्तकार देखने को अक्सर मिल जाते हैं। मंदिरो के इस देश में हजारों, लाखों साल पुराने मंदिर हैं जो अपनी-अपनी सुंदरता और प्रचीनता के लिए प्रसिद्ध हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मंदिर की जो देखने में एकदम भारतीय संसद की तरह लगता है। आप लोग भी जरूर जानिए।

हमारे संसद को माना जाता है कि इसे ब्रिटिश सरकार के वास्तुकारों ने बनाया था। मुरैना जिले के मितावली गांव में स्थित चौंसठ योगिनी शिवमंदिर अपनी वास्तुकला और गौरवशाली परंपरा के लिए आसपास के इलाके में तो प्रसिद्ध है, लेकिन मध्यप्रदेश पर्यटन के मानचित्र पर जगह नहीं बना सका है।

इस मंदिर को गुजरे जमाने में तांत्रिक विश्वविद्यालय कहा जाता था। उस दौर में इस मंदिर में तांत्रिक अनुष्ठान करके तांत्रिक सिद्धियाँ हासिल करने के लिए तांत्रिकों का जमवाड़ लगा रहता था। मौजूदा समय में भी यहां कुछ लोग तांत्रिक सिद्धियां हासिल करने के लिए यज्ञ करते हैं।

(साई फीचर्स)