(ब्यंूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। देश भर में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में सुरक्षा को लेकर न्यू जय अंबे सिक्यूरटी सर्विस द्वारा सेवाएं दी जाती हैं। सेवा देने वाले समस्त कर्मचारियों को संस्था के प्रमुख अरूण यादव द्वारा बोनस राशि का वितरण किया गया।
श्री यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य यही है कि उनकी संस्था से जुड़े लोग जो किन्ही कारणों से दीपावली पर्व नहीं मना पाते हैं, उन्हें वस्त्र एवं बोनस राशि के माध्यम से उनकी संस्था यह संदेश देना चाहती है कि उनकी संस्था अपने कर्मचारियों के दुख – सुख में हमेशा सहयोगी है।
उन्होंने कहा कि जब उनकी संस्था के कर्मचारी हर मौसम में अपनी सेवाएं देते हैं और राष्ट्र की सेवा करते हैं, तो उनका दायित्व है कि वे भी उनके हर क्षण में उनके साथ सहयोगी के रूप में खड़े रहें।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.