बादलों के छंटते बढ़ेगी सर्दी, फिर बढ़ सकता है तापमान!
(महेश रावलानी)
सिवनी (साई)। बादलों की आवाजाही शनिवार को काफी हद तक कम हो सकती है। इसके चलते शनिवार को दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। रात में सर्दी का अहसास कम ही रहेगा।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि बादलों के छंटने का सिलसिला शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात से आरंभ हो जायेगा। इसके चलते शनिवार को दिन में सूरज की तपन अपेक्षाकृत कम रहने के कारण अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिसय रह सकता है। रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।
सूत्रों ने बताया कि रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात में 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को भी तापमान इसी तरह रह सकता है। इसके बाद मंगलवार से पारा गिरना आरंभ हो सकता है। इसी तरह ठण्ड जोर पकड़ेगी। दीपावली के बाद मौसम चक्र पूरी तरह बदलना आरंभ हो जाता है। उत्तरी पहाड़ों में भी बर्फबारी आरंभ हो जायेगी। इन पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं के कारण ही तापमान नीचे आयेगा।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.