सिवनी जिले में भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों के हैं प्रभारी
(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। सतना के भाजपा सांसद गणेश सिंह शुक्रवार को सिवनी आयेंगे और वे भाजपा के मण्डल स्तर के चुनावों के संबंध में कार्यकर्त्ताओं से रायशुमारी करेंगे। गणेश सिंह सिवनी में संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रभारी हैं। इसके पहले भी वे सिवनी आ चुके हैं पर उनके आगमन की जानकारी संगठन के द्वारा नहीं दिये जाने से पिछली बार की बैठक लगभग निरस्त जैसी ही रही थी।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इसके पहले सांसद गणेश सिंह दिल्ली से नागपुर होते हुए सिवनी पहुँचे थे। उस दौरान संगठन के द्वारा सांसद गणेश सिंह के सिवनी आगमन की सूचना कार्यकर्त्ताओं को ठीक तरीके से न दिये जाने के कारण उस समय कार्यकर्त्ताओं की बैठक तो हुई पर उपस्थिति लगभग नगण्य ही रही थी।
सूत्रों ने आगे बताया कि सांसद गणेश सिंह शुक्रवार को जबलपुर के रास्ते पहले लखनादौन पहुँचेंगे। लखनादौन में वे संगठन की बैठक लेकर कार्यकर्त्ताओं से रायशुमारी करने के बाद दोपहर के समय सिवनी पहुँचेंगे। सिवनी में सतना के सांसद गणेश सिंह के द्वारा कार्यकर्त्ताओं से रायशुमारी की जायेगी।
यद्यपि सांसद गणेश सिंह के सिवनी प्रवास की जानकारी इन पंक्तियों के लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अधिकारिक रूप से नहीं दी गयी है पर सतना सांसद गणेश सिंह के 08 नवंबर के सिवनी जिले के प्रवास की पुष्टि भरोसेमंद सूत्रों ने की है।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.