रणवीर सिंह कर रहे हैं फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के लिए खास तैयारियां

 

 

 

 

 

दीपिका पादुकोण ने शेयर की पार्लर की फोटो

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कल मैरिज एनिवर्सरी है। और दोनों ही इसके लिए एक स्पेशल प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड की सबसे चर्चित और चहेती जोड़ी की शादी को कल एक साल हो जाएगा।

दोनों ही अपनी पहली एनिवर्सरी को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों साथ में इस मौके पर पहले तिरुपति बालाजी और पद्मावति के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे परिवार संग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे। 15 नवंबर को सभी लोग मुंबई वापस आ जाएंगे।

हम सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहती हैं। दरअसल, दीपिका ने सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह सलून में फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के लिए खास तैयारियां करते नजर आ रहे हैं।

दीपिका पोस्ट शेयर करते हुए लिखती हैं कि ये देखो, रणवीर अपनी पहली एनिवर्सरी के लिए क्या-क्या तैयारियां कर रहे हैं। इसके साथ ही दीपिका ने रणवीर को टैग भी किया है।

बताते चलें कि दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इटली में बेहद ही कॉन्फीडेंशियल करीके से उन्होंने शादी की थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।