साईकिल सवार को मारी अज्ञात ने टक्कर

 

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। साईकिल सवार एक किशोर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र निवासी पवन (13) पिता अनिल जब साईकिल पर खड़ा हुआ था तभी अज्ञात दोपहिया वाहन के चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। शनिवार 07 दिसंबर की शाम को हुई उक्त दुर्घटना में घायल होने के चलते पवन को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।