करण संग काम करती नजर आ सकती हैं दीपिका

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)
मुंबई (साई)। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण फिल्मकार करण जौहर की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है।

दीपिका पादुकोण अपनी शादी के बाद मेघना गुलजार की फिल्म छपाकमें काम कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं।

एसी भी चर्चा है कि दीपिका एक और फिल्म में भी काम करने जा रही है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बन रही एक फिल्म में नजर आ सकती है। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा करेंगे। शकुन इससे पहले करण के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म कपूर एंड संसको निर्देशित कर चुके हैं।

दीपिका ने हाल ही में करण जौहर के ऑफिस का दौरा किया। वहां उन्हें स्क्रिप्ट नरेट की गई। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस कहानी से काफी प्रभावित भी हुई हैं और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी और इसमें एक और फीमेल लीड भूमिका होंगी। दूसरी फीमेल लीड का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है।