सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लॅस्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भर्ती

 

 

सिपेट जॉब 2019 : सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लॅस्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET भर्ती 2019) असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आप इस CIPET भर्ती 2019 के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की तय सीमा से पहले आवेदन कर सकते हैं।

इस सिपेट जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

पोस्ट नाम: असिस्टेंट और ऑफिसर

रिक्ति की संख्या: 34

शैक्षिक योग्यता : B.com, Diploma, Graduate, Post Graduate,

आयु सीमा: (20.12.2019 को) 32, 35, 40 वर्ष

कार्य स्थानः All India

CIPET भर्ती चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

सिपेट क्या है ? सिपेट एक स्वायत्त कॉलेज है। इसका प्रधान कार्यालय गुइंडी, चेन्नई में है। सिपेट का पूर्ण रूप केंद्रीय संस्थान प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) है। यह रसायन और पेट्रोकेमिकल्स, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन है।

प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विभिन्न विषयों में जनशक्ति विकसित करने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 1968 में केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) की स्थापना की गई थी। अब भारत में विभिन्न प्लास्टिक और पॉलिमर प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान प्रमुख संस्थानों में से एक बन गया है।

CIPET कैसे आवेदन करें: इच्छुक उम्मीदवार संबंधित दस्तावेजों और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित आवेदन पत्र दिए गए पते पर भेज दें।

 The Director (Administration), CIPET Head Office, T.V.K Industrial Estate, Guindy, Chennai – 600032

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2019

महत्वपूर्ण लिंक:

विस्तृत विज्ञापन लिंक: https://www.cipet.gov.in/job-opportunities/Advertisement.pdf

आवेदन डाउनलोड करें: https://www.cipet.gov.in//Application_Form.doc

महत्वपूर्ण निर्देश: आप अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि फुल नोटिफिकेशन / विज्ञापन पढ़ लें।

(साई फीचर्स)