अनुष्का-प्रियंका को पछाड़ ट्विटर पर सिरमौर बनीं सोनाक्षी

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। साल 2019 खत्म होने वाला है और इस साल कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों पर रहे। अब ट्विटर इंडिया ने इस साल की इयर एंडर लिस्ट निकाली है जिसमें इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट दी है। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा टॉप पर हैं। जानेंटॉप 10 लिस्ट-

  1. सोनाक्षी सिन्हा
  2. अनुष्का शर्मा
  3. लता मगेशकर
  4. अर्चना कलपाथी
  5. प्रियंका चोपड़ा जोनस
  6. आलिया भट्ट
  7. काजल अग्रवाल
  8. सनी लियोनी
  9. माधुरी दीक्षित नेने
  10. रकुल प्रीत सिंह

तो प्रियंका, आलिया और अनुष्का को पछाड़कर सोनाक्षी सिन्हा सबसो ज्यादा ट्विटर पर सुर्खियों में रहीं। सोनाक्षी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म दबंग 3′ रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनाक्षी और सलमान खान के साथ सई मांजेकर लीड रोल में हैं