तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

 

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर पानी पानी हो गई। राजधानी में आज दोपहर 3 बजे अचानक तेज हवाओें के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद जहां एक तरफ सर्दी बढ़ गई है वही दूसरी ओर गर्म कपड़ों की भी डिमांड बढ़ सकती है।

गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश ने दस्तक दी है। इसका असर अब मध्यप्रदेश MP की राजधानी में भी देखने को मिल रहा है। मौसम weather ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने के संभावना हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में बारिश हो सकती है।

बैतूल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी

पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में अधिकतम 27.8 और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस है। राजगढ़ में 26.5 अधिकतम और 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान, गुना में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ग्वालियर और बैतूल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी।

राजधानी में छाये बादल, हुई बारिश

गुरुवार की सुबह भोपाल में दिनभर आसमान में बादल छाये रहे वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर, सीहोर, विदिशा समेत कई जिलों में बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन आया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है।

भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक, सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा। वहीं मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहडोल, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़े हैं शेष अन्य संभागों के जिलों के मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है