इसलिये आती है उंगली चटकाने पर आवाज

 

 

(हेल्थ ब्यूरो)

सिवनी (साई)। हम जब भी खाली बैठे रहते हैं तब उंगलियों को चटकाने का काम अवश्य करते हैं। शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने आज तक इसे न किया हो। दुनिया में 98 प्रतिशत लोग इस काम को रोजाना तौर पर कई बार करते हैं। उंगलियों को चटकाने के बाद कुछ समय तक काफी रिलेक्स फील होता है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा बार – बार करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

ब्रिटेन के कुछ डॉक्टर्स ने मिलकर कुछ समय पहले एक रिसर्च किया था जिसके बाद उन्होंने कहा कि, बार – बार उंगलियों को चटकाने से हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं। आपस में हड्डियां, लिगामेंट की मदद से जुड़ी हुई होती हैं, ऐसे में जब हम कई बार अपनी हड्डियों को स्ट्रेच करते हैं तो यह जोड़ कमजोर होने लगता है। इसके चलते आगे चलकर वक्त से पहले ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उंगलियों को बार – बार चटकाने से अर्थराईटिस होने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाती है।

अब सवाल आता है कि उंगलियों को चटकाने से आवाज क्यों आती है? वैज्ञानिकों के अनुसार, उंगलियों के जोड़ के आस पास एक द्रव्य या फ्लूड होता है जिसे साइनोवियल फ्लूड के नाम से जाना जाता है। इस द्रव्य में हवा घुली होती है।

अब जब हम उंगलियों को आवश्यकता से ज्यादा बेण्ड कर देते हैं या मोड़ देते हैं तो ये हवा बुलबुलों के रूप में उस द्रव्य से बाहर निकलने लगती है और इन्हीं बुलबुलों के निकलने की वजह से चट-चट की आवाजें होने लगती हैं।

आपने देखा होगा कि एक बार उंगलियों को चटकाने के बाद दोबारा कुछ समय तक उसे मोड़ने पर आवाज नहीं आती है, ऐसा तब तक होता है जब तक कि वापस से हवा, उस द्रव्य में घुल नहीं जाती है। ऐसा होने में कम से कम 10 से 15 मिनिट का वक्त लगता है