प्रतिभा पर्व : बाल सभा, संस्कृत दौड़, गणित दौड़ रहे मुख्य आकर्षण

 

(ब्यूरो कार्यालय)

भोंगाखेड़ा (साई)। शासकीय माध्यमिक शाला भोंगाखेड़ा में प्रतिभा पर्व के तृतीय दिवस शनिवार को समारोह पूर्वक आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त प्रधान पाठक प्राथमिक शाला हिंदी मेन बोर्ड नारायण सनोडिया एवं अध्यक्षता पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूप सिंह बघेल उपस्थिति रहे। इस दौरान सर्वप्रथम सरस्वती देवी के पूजन के उपरांत संस्था के प्रधान पाठक संजय तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए पालकों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया।

उन्हें कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों का परीक्षा फल एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के विषय में जानकारी दी गयी। वर्ष के प्रारंभ से सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र और पुरूस्कार प्रदान किये गये। प्रतिभा पर्व में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरूस्कार प्रदान किये गये।

कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरूस्कार दिये गये। कार्यक्रमों में कुर्सी दौड़, बाधा दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़ का आयोजन परंपरा अनुसार किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक ने नवाचार करते हुए संस्कृत, अंग्रेजी और गणित दौड़ का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थी याद किये हुए श्लोक, गणित के सूत्र ज्यामिति आकृति, अंग्रेजी में फलों के नाम, जानवरों के नाम ज्यादा से ज्यादा लिख कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं।

इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक संत कुमार तिवारी, श्रीमति कीर्ति भलावी, ममता राजपूत, राजेश्वरी जंघेला, मंजूलता राय, पालक शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष कुसुम डेहरिया, अरविन्द कुंजाम, राहुल बघेल, निकेश बघेल, सुजल बघेल, धर्मेंद्र, अभिषेक यादव, कृष्ण कुमार डेहरिया, ग्रामवासी एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।