बेटा बेटी जन्म की बधाई

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला चिकित्सालय में जन्म लिये बालक बालिकाओं के परिजनों को समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया और दैनिक हिन्द गजट की ओर से हार्दिक – हार्दिक बधाईयां। हाल ही में जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार :

उगली के ग्राम पिपरिया निवासी पूर्णिमा पति राजेन्द्र को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। सी.व्ही. रमन वार्ड सिवनी निवासी वर्षा पति विष्णु को पुत्री रत्न, ग्राम बलारपुर बण्डोल निवासी प्रीति पति मनोज को पुत्र रत्न एवं केवलारी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदनवाड़ा निवासी संध्या पति अभिनव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबर वार्ड सिवनी निवासी अनीता पति दिलीप को पुत्री रत्न, ग्राम लिंगापानी धूमा निवासी रजनी पति जितेन्द्र को पुत्री रत्न, अरी निवासी रानू पति विवेक को पुत्र रत्न, बोरी छपारा निवासी शारदा पति जनम सिंह को पुत्र रत्न एवं ग्राम हिनोतिया लखनवाड़ा निवासी सीमा पति ओम प्रकाश को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।