डरी और सहमी दिखाई दीं जाह्नवी कपूर

राजकुमार राव की फिल्म रूही अफ्जासे लीक हुआ एक सीन

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। फिल्म धड़क’ ( 2018) के साथ धमाकेदार अंदाज में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उनकी अगली फिल्मों में रूही अफ्जा’, ‘दोस्ताना 2और गुंजन सक्सेना बायोपिकशामिल हैं। जाह्नवी कपूर पहले ही गुंजन सक्सेनाऔर रूही अफ्जाकी शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और अब कार्तिक आर्यन संग दोस्ताना 2की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही अफ्जाका एक लुक लीक हुआ है। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें जाह्नवी कपूर काफी डरी और सहमी हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी ऐसे ही मिलते-जुलते अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस हॉरर-कॉमिडी फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। 

बताते चलें कि एक विशेष प्रोजेक्ट में जाह्नवी अपने पापा और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ काम करेंगी। बॉम्बे गर्लनामक यह फिल्म जनवरी 2020 में बननी शुरू हो जाएगी। एक सूत्र ने बताया, ‘इस फिल्म में जाह्नवी एकदम अलग अवतार में नजर आएंगी। यह उनके और बोनी के लिए बेहद खास फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए बोनी ने निर्माता महावीर जैन के साथ पहली बार हाथ मिलाया है।’ 