दुनिया के वो सच जो आप नहीं जानते

 

हम हमेशा सोचते रहते हैं कुछ नई नई बातों के बारे में, कुछ ऐसा जो हम नहीं जानते। यह दुनिया बहुत अनोखी है और अनोखी हैं इस दुनिया से जुड़ी बातें। यहां छोटी से छोटी चीज भी हैरतअंगेज है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या अद्घ्भुत है जो आप नहीं जानते। तो चलिये तस्वीरों में करते हैं दुनिया की सैर कुछ रोचक तथ्यों के साथ।

नहीं बढ़ता है आंखों का साइज, जी हाँ जन्म से शरीर के सभी अंगों का विकास होता है पर आँखें कभी नहीं बढ़ती।

चॉकलेट है कुत्तों का जहर : चॉकलेट कुत्तों को खिलाने से उनकी जान जा सकती है. क्योंकि चॉकलेट के अन्दर मौजूद थियोब्रोमाइन कुत्ते के दिल और पाचन तंत्र के लिए खतरनाक होता है।

शुतुरमुर्ग की आँख दिमाग से भी बड़ी होती है : सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग की आँख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है।

सबसे छोटा वाक्य है आई एम : अंग्रेजी का शब्द आई एम अंग्रेजी भाषा में सबसे छोटा पूर्ण वाक्य है।

नवजन्में शिशु के घुटने पर टोपी नहीं होती : जी हां नवजन्में शिशु के घूटने पर टोपी जन्म के समय मौजूद नहीं होती इसका विकास 2 से 6 साल की अवस्था तक होता है।

पैरों से स्वाद लेती है तितली : ताज्जुब कि बात है कि तितली स्वाद का मजा अपने पैरों से लेती है। आप आंखें खोलकर कभी नहीं छींक सकते आप आंखें खोलकर कभी नहीं छींक सकते एक सेकेंड का 1/100वां भाग होता है पल समय की वास्तविक इकाई पल है। पल सेकेण्ड का सौंवा हिस्सा है। हाथी कभी कूद नहीं सकता हाथी एक अकेला ऐसा जानवर है जो कभी कूद नहीं सकता।

38 मिनट का था सबसे छोटा युद्ध : 1896 में जंजीबार और इंग्लैण्ड के बीच इतिहास का सबसे छोटा युद्ध 1896 में हुआ जंजीबार और इंग्लैण्ड के बीच हुआ जिसमें जंजीबार ने 38 मिनट में आत्म समर्पण कर दिया था।

सबसे मजबूत मांसपेशी जीभ है : जीभ इंसान के शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी होती है।

ऊंट की होती है तीन पलकें : ऊंट की तीन पलकें होती है जिससे वो रेगीस्तान में रेत से अपनी रक्षा करता है।

सांस रोक कर मर नहीं सकते : आप यदि आप सोचते हैं कि आप सांस रोक कर मर जाएंगे तो ऐसा नहीं हो सकता।

बत्तख की आवाज कभी गूंजती नहीं है : यह कोई नहीं जानता कि एक बत्तख की आवाज कभी गूंजती नहीं है!

शराब बिच्छू को कर सकती है पागल : शराब की एक बूंद भी बिच्छु को पागल कर सकती है वो मर भी सकता है।

कुत्ते बिल्ली भी होते है लैफ्टी : इंसान की ही तरह कुत्ते और बिल्ली भी लैफ्ट हैंडी हो सकते हैं।

पतंगे भुकम्प के दौरान उड़ नहीं सकते : भूकम्प के आने के दौरान पतंगे उड़ने में असमर्थ होता है।

फिंगर प्रिंट की तरह टंग प्रिंट भी होता है : जिस तरह फिंगर प्रिंट अलग अलग होते हैं वैसे ही इंसानों के टंग प्रिन्ट भी अलग अलग होते हैं।

ऊंट के दूध से दही नहीं जमता : क्या आप जानते हैं कि ऊंट के दूध से दही नहीं जम सकता।

मानव के दिमाग में होता है 80 फीसदी पानी : इंसान के दिमाग में 80 फीसदी मात्रा पानी की होती है।

ग्लेशियर में होती है पेंगुइन की पेशाब : अंटार्टिका के ग्लेशियर में तीन फीसदी मात्रा पेंगुइन के यूरिन की है।

प्राकृतिक मोती बन सकता है सिरका : प्राकृतिक मोती को यदि गलाया जाएतो वो सिरका बन जाता है.

सोते-सोते तैरती हैं डॉल्फिन : समुद्री जीव डॉल्फिन एक ही समय में सो भी सकती है और तैर भी।

बांस एक दिन में बढ़ सकता है तीन फीट : बांस का पेड़े 24 घंटे में तीन फीट बढ़ सकता है।

ब्लू वेल की जीभ का वजन हाथी के बराबर : सबसे बड़े समुद्री जीभ ब्लु वेल की जीभ का वजन हाथी के वजन के बराबर होता है।

मच्छर का प्रिय रंग नीला होता है : मच्छर का प्रिय रंग नीला होता है वो इस रंग पर ज्यादा आकर्षित होता है।

इंसान की तरह हर मुर्गे की सूरत होती है अलग : इंसान की तरह ही मुर्गे भी अलग अलग तरह के तरह के होते हैं।

उलटा नहीं चल सकता कंगारु : कंगारु उल्टी चाल नहीं चल सकता।

(साई फीचर्स)