बेटा बेटी जन्म की बधाई

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला चिकित्सालय में जन्म लिये बालक बालिकाओं के परिजनों को समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया और दैनिक हिन्द गजट की ओर से हार्दिक – हार्दिक बधाईयां। हाल ही में जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार :

बारापत्थर सिवनी निवासी शारदा पति संजय को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। ग्राम इंदौरी अरी निवासी दिव्या पति राजकुमार को पुत्र रत्न, भगत सिंह वार्ड सिवनी निवासी तबस्सुम पति शेख शमीर को पुत्री रत्न, पिपरिया अरी निवासी ज्योति पति धर्मेन्द्र को पुत्र रत्न, मंगलीपेठ सिवनी निवासी शिल्पा पति अमन को पुत्री रत्न एवं डूण्डा सिवनी क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया निवासी सविता पति राम अवतार को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है।

जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डूण्डा सिवनी क्षेत्र के जनता नगर निवासी शहनाज पति माजिद खान पुत्र रत्न, कान्हीवाड़ा क्षेत्र निवासी पूजा पति गोपाल को पुत्री रत्न, डूण्डा सिवनी के ग्राम छिंदबर्री निवासी निशा पति आनंद को पुत्र रत्न, शास्त्री वार्ड सिवनी निवासी सीता पति संजय को पुत्र रत्न, जमुनिया बण्डोल निवासी संध्या पति नरेन्द्र को पुत्री रत्न एवं बण्डोल क्षेत्र के ग्राम थावरी निवासी ललिता पति जितेन्द्र को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।