अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

 

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (ंसाई)। अरी थाना के मैली गाँव के समीप साईकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

टिकारी निवासी मोहन पिता गलबल धुर्वे साईकिल से सिवनी की ओर आ रहे थे तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उक्त दुर्घटना को कारित करने वाला अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया।

इसी प्रकार बरघट के कुड़ोपार निवासी श्याम सिंह पिता प्रहलाद को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। डूण्डा सिवनी के डुंगरिया निवासी आसिफा (24) पति मोहसिन खान सिवनी आयीं थीं। बाहुबली चौराहा के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आयी।

डूण्डा सिवनी थाना अंतर्गत बोरदई निवासी संजू (35) पिता सुमनाल सतनामा को भी मैली गाँव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संजू को गंभीर चोट आयी है। उपरोक्त हादसों के सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्त्ती करवाया गया है।