फिल्में हमारे मनोरंजन का एक उपयुक्त साधन है। मगर ऐसा नहीं है की इन फिल्मों से सिर्फ मनोरंजन ही होता है फिल्में हमें कुछ सन्देश भी देती हैं, हम फिल्मों से प्रेरित भी होते हैं। शायद ही ऐसा कोई इंसान बचा होगा जिसने फिल्म नहीं देखी होगी। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपने शायद कभी नहीं सुनी होगी।
- राजा हरीश चन्द्र – (पहली भारतीय फिल्म) यह फिल्म भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म ने बहुत सारे कीर्तिमान साबित किये और इस फिल्म को आज भी एक कीर्तिमान के रूप में जाना जाता है।
- आलम आरा – (पहली भारतीय टॉकी) यह भारत की पहली फिल्म थी जिसमे आवाज का उपयोग किया गया था। इस फिल्म को बनाने में महीनों लगे थे क्योंकि इस फिल्म में आवाज को उपयोग में लाया गया था जो की पहली बार हुआ था।
- कृष्ण कनहिया – (पहली रंगीन फिल्म) यह फिल्म भारत की पहली रंगीन फिल्म थी। मोती बी. गिडवानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी पर हाँ यह भारत की पहली रंगीन फिल्म थी।
- धूप छाँव – (पहली फिल्म जिसमे गाना था) यह भारत की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमे गाने का इस्तेमाल किया था। रूप चन्द्र बोराल द्वारा गाए गए गीत ने भारतीय सिनेमा में एक इतिहास लिखा क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी फिल्म में गाने का इस्तेमाल किया जा रहा था।
- 1942: ए लव स्टोनरी (1994) – (पहली डिजिटल साउंड वाली फिल्म) यह भारत की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसमे पहली बार डिजिटल साउंड का इस्तेमाल किया गया था। यह फिल्म बर्मन साहब की आखरी फिल्म भी थी।
- अपराधी – यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसमे लाइट का इस्तेमाल किया गया था यह प्रयोग बाद में बड़े पैमाने में भी किया जा रहा है।
- संगम – यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसे विदेश में शूट किया गया था और उस समय विदेश में शूटिंग करने में बहुत परेशानी आई थी।
- आवारा – ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसमे पहली बार ड्रीम सीक्वेंस का उपयोग किया गया था।
- रूप लेखा – यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसमे पहली बार कहानी को फ्लैशबैक के माध्यम से दशार्या गया था।
- ताल – यह भारत की पहली ऐसी फिल्म थी जिसका बीमा किया गया था।
(साई फीचर्स)