परिवहन विभाग द्वारा वसूला गया राजस्व

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी देवेश बॉथम द्वारा सतत रूप से नियम विरुद्ध परिवहन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर राजस्व वसूल किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में 18 जनवरी को कार्यवाही में लगभग 06 लाख बकाया टैक्स राशि वसूल की गयी तथा 19 जनवरी को भी 06 लाख रुपये राजस्व वसूल किया गया है। इस प्रकार कुल 12 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया की यह कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।