जानिये कैसे बनता है कोहरा!

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सर्दी के मौसम में कोहरा होना आम बात है, पर कोहरा बनता कैसे है यह बात कम ही लोग जानते होंगे।

ऐसे बनता है कोहरा : अंग्रेजी में कोहरे को फॉग कहा जाता है, जो ठण्डी आद्र हवा में बनता है। बादलों जैसी ही इसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया होती है। गर्म हवा की अपेक्षा यह ठण्डी हवा में अधिक नमी लेने में सक्षम होता है और वाष्पन द्वारा यह नमी ग्रहण करता है।

जानकारों का कहना है कि यह ऐसा बादल होता है, जो जमीन के निकट बनता है, यानी एक बादल का वह भाग जो जमीन के ऊपर हवा में रुका हुआ हो वो कोहरा नहीं होता, जबकि बादलों का वह भाग जो जमीन के संपर्क में आता है वो कोहरा (फाग) कहलाता है।

कोहरा भी कई प्रकार से बनता है, लेकिन ज्यादातर कोहरे दो प्रकार के बनते हैं। पहला एडवेक्शन और दूसरा रेडिएक्शन। यह दोनों ही प्रकार के कोहरे आम हवा से अधिक ठण्डा महसूस होते हैं। ऐसा उसमें भरी हुई नमी के कणों के कारण 50 से 100 मीटर पास तक का नहीं दिखायी देता है।