चूल्हे में गिरकर महिला गंभीर

 

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। घर में जल रहे चूल्हे में गिरकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना बरघाट थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मगरकठा निवासी ललिता (28) पिता रामेश्वर रविवार की सुबह, अपने घर में जल रहे चूल्हे में गिर गयीं। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी ललिता को उनके परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक के द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया।