तैमूर अली खान ने अपने मॉम डैड के लिए बनाया केक

 

सैफ अली खान ने खुद दिखाई फोटो हुआ वायरल

(ब्‍यूरो कार्यालय)
मुंबई (साई)। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे ज्यादा चर्चित और पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं और उनके फैंस की संख्या भी कम नहीं है।

अब तैमूर एक बार फिर से खबरों में बने हुए हैं और इस बार भी वजह है सामने आई उनकी फोटो। हालांकि इस बार तैमूर के इस फोटो को सैफ अली खान ने खुद लोगों को दिखाई है। जो अब वायरल हो रही है।

दरअसर, अब हाल ही में सैफ अली खान ने एक कमाल का खुलासा किया है। अपने खुलासा में सैफ ने बताया कि हम सबके दुलारे तैमूर को कुकिंग में बड़ी दिलचस्पी जाग रही है। एक इंटरव्यू में जब सैफ से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी तैमूर के लिए कुकिंग की है, तो सैफ ने बताया कि असल में तैमूर ने उनके और करीना का लिए एक केक बेक किया था। इतना ही नहीं, सैफ ने केक बेक करते तैमूर की फोटो भी दिखाई। 

मालूम हो कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था और पिछले साल वो तीन साल के हुए हैं। तैमूर दिनों दिन शरारती होते जा रहे हैं जिसका खुलासा खुद उनके पिता सैफ ने किया था और बताया था कि किसी ने तैमूर को मना किया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे तुम पसंद नहीं। मैं तुम्हें लात मारूंगा और सिर फोड़ दूंगा।‘  यह सुनकर सैफ समझ नहीं सके कि तैमूर यह सब कहां से सीख रहे हैं।