खैरापति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 19 से

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। खैरापति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बुधवार 19 फरवरी से सिवनी के मंगलीपेठ क्षेत्र में पशु चिकित्सालय के पीछे माँ खैरापति मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर महिला मंडल समिति द्वारा की जाएगी। यह आयोजन तीन दिन चलेगा

आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर प्रांगण में भगवान भोले शंकर, हनुमान एवं काल भैरव की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। यह कार्यक्रम 03 दिन तक आयोजित किया जायेगा जिसके तहत 19 फरवरी को प्रातः साढ़े 08 बजे पूजा की जायेगी। इसके पश्चात 20 फरवरी को प्रातः पूजा के दौरान दोपहर 01 बजे से नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शुक्रवार 21 फरवरी को प्रतिमा स्थापना के दौरान हवन पूजन किया जायेगा। शनिवार 22 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया जायेगा।