कार्यालय में मिला शव

 

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में शनिवार की सुबह चौकीदार मृत अवस्था में मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ घनश्याम (48) पिता भैया लाल यादव, रात के समय चौकीदारी का काम किया करते थे। शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात भी वे अपने कर्त्तव्य पर उपस्थित हुए थे। शनिवार को सुबह जब कार्यालय खुला तो चौकीदार को मुख्य द्वार के पास ही सोते हुए पाया गया।

इसकी जानकारी पुलिस को दिये जाने के बाद पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा बनाते हुए शव का पीएम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका निधन हृदयाघात से हुआ है।

 

—————————————-