दत्तक ग्रहण कार्यशाला 03 को

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी श्रीमति लक्ष्मी धुर्वे द्वारा जानकारी दी गयी है कि 03 मार्च को कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में स्म़ृति लॉन सिवनी में दत्तक ग्रहण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में दत्तक ग्रहण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति परिवार बच्चा गोद लेना चाहता है, वह इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं तथा अधिकृत नम्बर पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।