काली मंदिर में हुआ अभिषेक-हवन

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज स्थित श्री अनंत विभूषित माता महाकाली मंदिर में इस वर्ष भी महा शिवरात्रि पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, हवन – पूजन मंदिर के पुजारी विवेक अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में विधि – विधान के साथ किया गया। महा आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया गया। महा शिवरात्रि के पर्व पर प्रातः से ही श्रद्धालुओं का पूजन – पाठ, जलाभिषेक के लिये तांता लगा रहा जो देर रात्रि तक जारी रहा।