नमस्कार, आप सुन रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में बुधवार 08 जुलाई 2020 का प्रदेश स्तरीय आडियो बुलेटिन, अब आप रीना सिंह से समाचार सुनिए.
देश में कोरोना के संक्रमित मरीजों की तादाद का आंकड़ा साढ़े सात लाख के लगभग पहुंच गया है। वर्तमान में यह आंकड़ा सात लाख 46 हजार 824 पहुंच गया है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की तादाद से लगभग एक लाख 93 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब तक सक्रिय मरीजों की तादाद 02 लाख 66 हजार 824 एवं रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 04 लाख 59 हजार 294 है, एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 20 हजार 685 है। अब तक देश में कुल 01 करोड़ 04 लाख 771 हजार 92 लोगों का कोविड परीक्षण कराया जा चुका है। मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों के मिलने की तादाद अब पहले की तुलना में कम होती दिख रही है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की तादाद से लगभग 08 हजार 531 ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में आंकड़ा 15 हजार 625 पहुंच गया है, जिसमें एक्टिव मरीजों की तादाद 03 हजार 237, रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 11 हजार 768 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 622 है।
प्रदेश में जिन जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीजों की तादाद दो सौ से ज्यादा है उनमें इंदौर में 04 हजार 954, एक्टिव मरीजों की तादाद 867, भोपाल में 03 हजार 155, एक्टिव मरीजों की तादाद 559, उज्जैन में 869, एक्टिव मरीजों की तादाद 18, मुरैना में एक्टिव मरीजों की संख्या 718 एवं सक्रिय मरीजों की तादाद 422, नीचम में 469 कुल एवं एक्टिव मरीजों की तादाद 31, ग्वालियर में कुल 644 संक्रमित मरीजों में से 298 एक्टिव, जबलपुर में कुल मरीजों की संख्या 451 एवं एक्टिव मरीजों की तादाद 76, बुरहानपुर में 416, एक्टिव मरीजों की तादाद 18, सागर में कुल मरीजों की संख्या 423 एवं एक्टिव मरीजों की तादाद 87, खण्डवा में 358 कुल एवं एक्टिव 64, खरगौन में कुल 328 मरीजों में एक्टिव मरीजों की तादाद 46, भिण्ड में 305 कुल संक्रमित मरीजों में से एक्टिव मरीज 98 एवं देवास में कुल मरीज 241 एवं एक्टिव मरीजों की तादाद 39 हैं। प्रदेश में मण्डला एवं अनूपपुर में एक्टिव मरीजों की तादाद शून्य है।
—–
लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद कांग्रेस में शामिल अपने दौर के सुपर सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई, महाराज, नाराज और शिवराज ट्वीट कर ट्रोल हो गए और उन पर ही तीखे तीर चले। हालांकि, यह सही है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से असंतोष गहरा गया है। भाजपा के प्रयास के बावजूद यह असंतोष थम नहीं रहा है। हालत यह है कि विस्तार के कई दिन बाद भी विभागों में बंटवारा नहीं हो सका। खास बात यह है पक्ष और विपक्ष के बयान इसी मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमने लगे हैं। रायसेन जिले के विधायक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जबलपुर के पाटन क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई और इंदौर के रमेश मेंदोला जैसे वरिष्ठ विधायकों में मंत्री न बनाए जाने की नाराजगी अभी तक है। यही वजह है कि कांग्रेस इस मामले को लेकर शिवराज सरकार को घेरने में जुट गई है।
सियासी जानकारों के अनुसार जिस दिन मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था, उस दिन पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी असंतोष जाहिर किया था। जातीय समीकरण बिगड़ने और अपने समर्थकों की अनदेखी की बात उमा ने उठाई थी। सोमवार को उज्जैन में दर्शन करने पहुंची उमा ने सिंधिया समर्थकों पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया श्जो पार्टी में आ गए हैं उन्हें यही कहूंगी कि किसी विभाग को मलाईदार न समझें। ज्योतिरादित्य के कारण आपकी नैया पार लग गई। हमारे यहां सब सेवक होते हैं, यहां मलाई नहीं होती।श् इसके बाद उमा की बात को आगे बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया।
मंत्री बनाए गए वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने उमा भारती के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री मलाईदार पदों के फेर में नहीं रहते। उन्होंने कहा कि मैंने कभी मलाईदार विभाग नहीं देखे हैं, मुझे नहीं लगता कि विभागों में मलाई होती है। वहीं, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस छल और कपट की राजनीति करती है। सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस में व्यक्ति चुनाव लड़ता है, जबकि भाजपा में संगठन चुनाव लड़ता है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। वह समय आने पर बंटवारा कर देंगे।
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि सिंधिया का खेमा अपने अस्तित्व को लेकर सजग है। दूसरी तरफ सिंधिया के आने से नाराजगी भी बढ़ी है। लोकसभा में सिंधिया को चुनाव हराने वाले भाजपा सांसद केपी यादव को पार्टी ने गत दिवस वर्चुअल रैली को संबोधित करने के लिए बुलाया था, लेकिन मौजूद रहकर भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी नहीं दिखाई। मंत्री न बन पाने वाले विधायक शैलेंद्र जैन और यशपाल सिंह जैसे लोग अपने लोगों को जरूर समझाबुझा रहे हैं।
—–
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हुए एक सप्ताह बीतने को है, लेकिन मंत्रियों को काम के लिए अभी तक विभाग नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय नेताओं के साथ दिल्ली में 2 दिनों तक माथापच्ची की भी है। अभी तक विभाग बंटवारे को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सीएम शिवराज ने अपनी सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है। दिल्ली से मुहर लगने के बाद ही प्रदेश में विभागों का बंटवारा होगा।
बीजेपी ऑफिस में वर्जुअल रैली को संबोधित करने के बाद सीएम ने मीडिया से बात की है। उन्होंने मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर कहा है कि मैं हर विभाग का मंत्री हूं और सरकार सुचारू रूप से काम कर रही है। कैबिनेट की बैठक गुरुवार को होने वाली है। सब कुछ होगा।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में वर्जुअल रैली के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का वचन था कि एमपी के सभी किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। राहुल बाबा कहते थे कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं किया तो सीएम बदल दूंगा। कहां गए बाबा? कमलनाथ, दिग्विजय और राहुल गांधी जवाब दें, झूठ क्यों बोला। कमलनाथ ने अपने वचनपत्र में कर्ज माफी की कोई तारीख तय नहीं की थी, कहा गया था कि सबके ऋण माफ होंगे। बाद में कहा गया कि 31 मार्च 2018 तक के ही ऋण माफ होंगे। ऐसे कैसे मुकर गए कमलनाथ, जनता को जवाब दीजिए।
दरअसल, मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा आपसी तालमेल न होने की वजह से फंसा हुआ है। खबरों के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लोगों के लिए कैबिनेट में प्रभावी विभाग चाहते हैं। उनकी मांग पर संगठन में सहमति नहीं बन पा रही है। बीजेपी के केंद्रीय नेता लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया के संपर्क में हैं। एमपी प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी उनसे जाकर मुलाकात की थी। हालांकि अभी भी बात नहीं बनी है।
—–
समाचारों के बीच में हम आपको यह जानकारी भी दे दें कि मौसम के अपडेट जाने के लिए समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के चेनल पर रोजाना अपलोड होने वाले वीडियो जरूर देखें। मौसम से संबंधित अपडेट मूलतः किसानों, निर्माण कार्य करवाने वालों आदि के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा अब तक मौसम के जो पूर्वानुमान जारी किए गए हैं, वे 95 से 99 फीसदी तक सही साबित हुए हैं।
—–
प्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में वह लगातार वर्चुअल रैली कर रहे हैं। रैली के जरिए कांग्रेस पर प्रहार कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुना से सांसद केपी यादव के बीच की दूरियां ढाई साल बाद मिट गई हैं। वर्जुअल रैली के दौरान दोनों ने एक-दूसरे की खुल कर मंगलवार को तारीफ की है।
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और केपी यादव में करीब ढाई सालों से एक-दूसरे के साथ नहीं आए थे। 2019 के लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार के बाद बीजेपी सांसद केपी यादव से अदावत और बढ़ गई थी। केपी यादव कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोगी थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराज को पटखनी देकर देश भर में चर्चा में आ गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद से वह असहज महसूस कर रहे थे। मंगलवार से पहले दोनों कभी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर भी नहीं आए थे। कभी किसी ने एक-दूसरे का नाम तक नहीं लिया था।
अशोकनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए वर्जुअल रैली को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं और केपी आज भी एक हूं। उनका मेरे साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा है। केपी मुस्कुरा भी रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात सुन रैली के दौरान केपी यादव हाथ जोड़ कर मुस्कुरा रहे थे। इस बीच सिंधिया ने कहा कि हम पहले भी एक साथ थे। बीच में भले भी कुछ हुआ हो। हम साथ में लड़ेंगे और हर संकट का सामना करेंगे।
बीच में खबरें आ रही थीं कि केपी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन दोनों नेताओं ने मंगलवार को साथ आकर इन खबरों पर विराम लगा दिया है। केपी यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि महाराज के साथ फिर से काम करने का मौका मिला। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा। साथ ही उपचुनाव में बीजेपी सभी 24 सीटें जीतेगी।
—–
कोरोना वायरस के चलते दूसरे राज्यों से अपने घरों में पहुंचे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को मध्यप्रदेश सरकार स्कूलों में दाखिला देने जा रही है। जी हां वो भी बिना मार्कशीट या टीसी के। इन सभी बच्चों को पिछली क्लास की मार्कशीट या स्थानांतरण प्रमाण पत्र अर्थात टीसी के बिना सरकारी स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है।
शिक्षा विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में हज़ारों-लाखों प्रवासी मज़दूर मध्यप्रदेश वापस अपने घर लौट आए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिनके स्कूल जाने वाले बच्चे हैं। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि बच्चों का साल बर्बाद न हो, उनका भविष्य सुरक्षित रहे सभी को स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।
इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने दूसरे राज्यों से मध्यप्रदेश लौटे मजदूरों के 57हज़ार बच्चों की पहचान कर ली है. ये बच्चे 5 से 14 वर्ष के हैं. जिन्हें पहली से आठवीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा.राज्य शिक्षा केंद्र ने पाठ्य पुस्तक निगम को सत्र 2020-21में कक्षा पहली से पांचवी और कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों के लिए दक्षता अभ्यास पुस्तिका की छपाई और वितरण का ऑर्डर भी दे दिया है।
—–
पर्यटकों के लिये वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल का सैर-सपाटा की ओर स्थित प्रवेश-द्वार क्रमांक-2 चीकू गेट 11 जुलाई से वापस खुल जायेगा। कर्मचारी श्री शिवकुमार की 26 जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इस गेट को पर्यटकों के लिये बंद कर दिया गया था। प्रबंधन ने शिव कुमार के साथ सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे सभी कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन करा दिया था। सभी कर्मचारियों की आज जय प्रकाश चिकित्सालय से सेम्पल रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
वन विहार प्रबंधन निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गेट क्रमांक-2 पर सेनेटाइजेशन का कार्य करवा रहा है। पर्यटक प्रवेश द्वार क्रमांक-1 की तरह चीकू गेट से भी सुबह 6.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6.30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। वन विहार में शुक्रवार को अवकाश दिवस रहता है।
—–
भोपाल के संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार इसरानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। मंडल अध्यक्ष चंदू भैया संगठन के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस सिलसिले में प्रतिदिन क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इनका संपर्क था। इसरानी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विधायक और विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इसके पूर्व भाजपा नेता किशन अच्छानी व युवा भाजपा नेता सौरभ गंगारामानी भी कोरोना संक्रमित मिले थे।
—–
इंदौर शहर के ऊषा नगर क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई। नकाबपोश 6 बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।वारदात के लिए छोटे बच्चेो को बदमाशों ने अपने कब्जेब में ले लिया और बाकी सदस्योंत को बाथरुम में बंद कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऊषानगर मेन में अपराह्न चार बजे यह वारदात हुई। बताया जाता है कि करीब 6 बदमाश कपड़ा व्याअपारी राहुल चोपड़ा के घर में घुसे।
बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाशों ने इस दौरान व्या पारी की पत्नीक रोहिणी, मां और एक अन्यर सदस्यो के साथ नौकरानी को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया। परिवार को भयभीत करने के लिए बदमाशों ने तीन साल के बच्चेक को भी अपने काबू में ले लिया था।
जानकारी के अनुसार मास्कर लगाए बदमाश पिस्ट ल, कट्टा और चाकू लिए हुए थे। आरंभिक सूचना के अनुसार अन्नसपूर्णा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाश अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है।
—–
आप सुन रहे थे रीना सिंह से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में बुधवार 08 जुलाई का प्रदेश स्तरीय आडियो बुलेटिन। ब्रहस्पतिवार 09 जुलाई को एक बार फिर हम आडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे, अगर आपको यह आडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। फिलहाल इजाजत लेते हैं, नमस्कार।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.