कौन सा तप, साधना, अनुष्ठान किया साध्‍वी ने : राज बब्बर

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

भोपाल (साई)। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज भोपाल में प्रेस से बातचीत की। वो यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने आए थे।

उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह खुद को साध्वी कहतीं हैं, वो बताएं कि उन्होंने कौन सा तप, साधना या अनुष्ठान किया। साधु संतों का जो धर्म होता है उसे कब निभाया। जबकि दिग्विजय सिंह ने तो नर्मदा की पैदल परिक्रमा की है।

वहीं, गुरुवार शाम भोपाल कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर करारा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा को ऐसा कोई सदस्य नहीं मिला जो मुझसे चुनाव लड़ सके। इसलिए उन्होंने चुनावी मैदान में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने उन पर अभी तीन दिन के लिए बैन लगा दिया है, लेकिन हम उनका स्वागत करते हैं। उनका बयान हमारी मदद करती है। हम चाहते हैं कि वो लगातार बयान देते रहें।

चुनाव आयोग ने प्रज्ञा पर प्रतिबंध लगा रखा है

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद पर दिए गए विवादित बयान के चलते साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे के लिए बैन लगा दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.