स्वरोचित सामवंशी बने राज्यपाल के उपसचिव

(सोनल सूर्यवंशी)
भोपाल (साई)। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गयी है। इसमें सिवनी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे स्वरोचित सोमवंशी को राज्यपाल का उपसचिव नियुक्त किया गया है।
आज जारी आदेश में अपर आयुक्त राजस्व इंदौर संभाग सुश्री रजनी सिंह को कलेक्टर झाबुआ और श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर झाबुआ को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।
एक अन्य आदेश में उप सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री स्वरोचिष सोमवंशी को राज्यपाल का उप सचिव और राज्यपाल के उपसचिव श्री धरणेन्द्र कुमार जैन को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।