राशिफल, शनिवार 15 अक्टूबर 2022

मेष
रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आँखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं। अप्रत्याशित लाभ संभव है, जोखिम न लें
वृष
व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों की आपसे किसी बात की अपेक्षा रहेगी।
मिथुन
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में ज्यादा व्यतीत होगा। खर्चें भी बढ़ जाएंगे लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता नही करेंगे।
कर्क
शेयर मार्केट में जोखिम न लें। यदि आप किसी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े हैं तो संभल कर चलने की सलाह दी जाती हैं अन्यथा नुकसान होने की संभावना ज्यादा है।
सिंह
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी कोई नया आपके जीवन में आ सकता हैं लेकिन इससे पहले पुराने प्रेमी की यादो से बाहर आना होगा।
कन्या
व्यापार ठीक चलेगा। ऑफिस में काम कम होगा तथा आप अपने सहकर्मियों के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे।
तुला
कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना हैं। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं।
वृश्चिक
आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में किसी तरह के विवाद का सामना कर पड़ सकता हैं।
धनु
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया, पत्रकार इत्यादि संस्थानों से जुड़े लोगों के लिए आज का समय अनुकूल रहने की संभावना हैं।
मकर
किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। कुछ दिनों से किसी चीज़ की प्रतीक्षा में थे तो उसको लेकर आज के दिन खुशखबरी हाथ लगेगी।
कुंभ
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्या कमजोर रहेगा। दिन की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रहेगी तथा मन बेचैन रहेगा।
मीन
यात्रा मनोरंजक रहेगी। विवाहित लोगों का जीवन नीरस रहने की संभावना हैं तथा आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका हैं।
(साई फीचर्स)