जैतपुर कला में संत समागम 22 को

(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। हाल ही में ब्रम्हलीन हुए जगतगुरू शंकराचार्य महाराज के परम कृपा पात्र शिष्य सद्गुरू चरणानुरागी गीता महामनीषी ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप का आगमन सिवनी विकासखंड के ग्राम जैतपुर कलां में सोमवार को देर शाम को हो गया है।
बसंत बघेल से मिली जानकारी अनुसार ग्राम जैतपुर कलां के दादू मोहल्ला में मंगलवार 22 नवंबर की दोपहर 02 बजे से संत समागम का आयोजन आरंभ होगा, जहां सनातन धर्म को मानने वाले संतों, विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं अनुयायियों के बीच ब्रह्मचारी महाराज धर्म सभा को संबोधित करेंगे।
सभा में सनातन धर्म से जुड़े अन्य संतों का भी आगमन होगा। समस्त धर्म प्रेमी धर्मानुरागी बन्धुओं से धर्म सभा मे पहुंचने का आग्रह आयोजन कर्ताओं ने किया है। इस कार्यक्रम में मौनी दादा आश्रम के संत बलवंतानंद महाराज, गुरूधाम दिघौरी के ब्रम्हचारी रमेशानंद महाराज, बालाभवानी आश्रम गनेशगंज के ब्रम्हचारी राघवानंद महाराज, गीता परमभक्ति मंडल के अध्यक्ष सनत कुमार उपाध्याय तथा मातृधाम कातलबोड़ी के धर्मवीर अजीत तिवारी भी प्रमुख रूप से शामिल होगे।