अंजू तेलंग बनी सिवनी विधायक प्रतिनिधि

(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा 22 नवंबर को अकबर वार्ड सिवनी में निवासरत भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता अंजू तेलंग को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। समाजिक, धार्मिक एवं भाजपा द्वारा आयोजित संगठन के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिला नेत्री अंजू को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में प्रतिनिधि बनाया गया है।